Friday, June 26, 2026

मातम में बदल गई ईद की खुशी, नदी में डूबने से हो गई चार की मौत

कोटद्वार। खोह नदी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची  एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को नदी से बाहर निकाला। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार ईद के मौके पर नगीना बिजनौर से 8 लोग कोटद्वार घूमने आए थे। इसी दौरान दुगड्डा के समीप आमसौड़ दुर्गा देवी मंदिर के पास खोह नदी में 6 दोस्त नहाने लगे, तभी नहाते समय एक दोस्त डूबने लगा, जिसे बचाने के चक्कर में एक-एक कर चार दोस्त भी डूब गए। वहीं, 2 लोगों को गंभीर हालत में कोटद्वार के चंद्र मोहन सिंह नेगी बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक नदीम, जैब, गुड्डू और गालिब सीसी सराय नगीना बिजनौर के रहने वाले थे। कोटद्वार दुगड्डा के बीच आमसौड़ दुर्गा मंदिर के नीचे बहने वाली खोह नदी में नहाते समय चारों युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ टीम जब तक घटनास्थल पर पहुंची, तब तक चारों युवकों की डूबने से मौत हो चुकी थी। वहीं, टीम ने दो लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। टीम ने शवों को कोटद्वार राजकीय चिकित्सालय के मोर्चरी रखवाया है। पुलिस ने बताया की चारों मृतकों के परिवारों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि नगीना से ईद की छुट्टी मनाने 8 लोग कोटद्वार आए थे, जिनमें नहाते वक्त 4 लोगों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *