महिला का डेढ़ माह पुराना सड़ा गला शव लाॅज के कमरे से बरामद

प्रतीकात्मक फोटो

देहरादून। यहां राजपुर थाना क्षेत्र के झाखन चौकी के अंतर्गत एक लॉज में 31 वर्षीय एक महिला का सड़ा गला शव मिला है। बताया जा रहा है कि शव तकरीबन एक से डेढ़ महीने पुराना है। सूत्रों के मुताबिक, जिस रूम में यह महिला रुकी थी उसके बेड के नीचे शव को छुपा कर रखा गया था। आस-पड़ोस के लोगों को जब ब्लॉक से तेज बदबू आने लगी तो उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उस कमरे को देखा जिसमें इस महिला की बॉडी मिली। हालांकि शव इतना पुराना है कि देखने पर यह बताना बहुत मुश्किल है कि उसकी हत्या किस तरह की गई होगी। इसे हत्या इसलिए बताया जा रहा है क्योंकि जिस तरीके से प्रथम दृष्टया यह सारा मामला लग रहा है, वह सिर्फ हत्या की ओर ही इशारा कर रहा है। गौरतलब है कि जिस लॉज में महिला रुकी थी उसी में उसके साथ उसका पति भी रुका था लेकिन महिला के पति का अब तक कोई भी सुराग पुलिस को नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि दोनों वेस्ट बंगाल के रहने वाले थे और महिला मसूरी में ही कार्यरत थी।
मौके पर एसओ राजपुर, सीओ डालनवाला, एसपी सिटी देहरादून व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस लॉज मालिकों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले के खुलासे के लिए जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *