Wednesday, August 26, 2026
Latest:

ब्रेक फेल हुए तो पहाड़ी से टकरा गई बस, कई सवारियां घायल

 

टिहरी। कौडियाला के समीप ब्रेक फेल होने के बाद एक बस पहाड़ी से टकरा गयी। इस हादसे में कई घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है।
कौडियाला में बस हुए इस हादसे में  5 से 6 यात्री घायल हुए हैं। हादसा एनएच-58 के समीप हुआ है। बताया जा रहा है कि एक बस ब्रेक फेल होने के कारण साइड पहाड़ी पर टकरा गई। इस हादसे में 5-6 यात्री चोटिल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश ले जाया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *