Thursday, November 12, 2026
Latest:

खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, तीन लोगों की मौत दो की हालत गंभीर

 

देहरादून। देर रात जौनपुर ब्लॉक के बेल परोगीे ग्राम के समीप मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर  गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। यूटिलिटी वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना पाकर राजस्व और थाने की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों व घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया। 3 व्यक्तियों की हादसे में मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि  वाहन विकासनगर देहरादून से बेल गांव की तरफ आ रहा था। हादसे में मारे गए तीनों लोगों के शव अस्पताल दूर होने के कारण पशु चिकित्सालय परोगी में रखे गये हैं।  वाहन में शादी का सामान लदा था।
मृतकों के नाम  गोविंद सिंह खत्री पुत्र स्वर्गीय भगत सिंह खत्री निवासी ग्राम बेल पोस्ट परोगी थाना थत्यूड जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 48 वर्ष., राजेश पुत्र सरफ सिंह निवासी ग्राम सड़ब पोस्ट सड़ब थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 32 वर्ष, कुंवर सिंह पुत्र देव सिंह निवासी ग्राम बेल पोस्ट परोगी थाना थत्यूड़ जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 68 वर्ष.,घायलो में बलवीर सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोवर्धन सिंह निवासी सड़ब मल्ला पोस्ट सड़ब थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 40 वर्ष तथा मनोज राणा पुत्र बलदेव सिंह राणा निवासी ग्राम सड़ब तल्ला पोस्ट सड़ब थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 34 वर्ष, मनोज राणा यूटिलिटी वाहन का चालक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *