Tuesday, August 18, 2026
Latest:

हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, घर लौट रहा था मृतक डिप्टी रेंजर 

हल्द्वानी। गत दिवस क्षेत्र में हुए एक सड़क  हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मामला लालकुआं का है, जहां क्षेत्र के अन्तर्गत इंडियन ऑयल डिपो के पास कार और बाइक सवार की जोरदार टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।   बाइक सवार की शिनाख्त छकाता रेंज के डिप्टी रेंजर हेमेन्द्र मिश्र के रूप में हुई है, जो अपनी बाइक से हल्दूचौड़ स्थित अपने घर की आ रहे थे। इसी दौरान इंडियन ऑयल तेल डिपो के पास हाईवे पर उनकी बाइक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी,  जिस पर लालकुआं और हल्दूचौड़ पुलिस मौके पर पहुंची। डिप्टी रेंजर की मौत से हल्द्वानी वन डिवीजन के अलावा मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है। फिलहाल पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से कार चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है ‌‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *