पुलिस के हत्थे चढ़े हत्या के दो आरोपी, मुखबिरी करने के शक में मार डाला था मजदूर को 

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के राजस्व गांव बेड़ा में 24 नवंबर को मजदूर की पत्थरों से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा  किया है। पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी पिथौरागढ़ लोकेश सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को राजस्व क्षेत्र बेड़ा में पानी की टंकी के पास झाड़ियों में एक शव बरामद हुआ था।
पूरे मामले में मृतक की पहचान 40 वर्षीय चनर राम निवासी ग्राम खितौली पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल की तो हत्या के मामले में 2 लोग शामिल बताए गए। पूरे मामले में पुलिस और एसओजी की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो हत्या करने के बाद नेपाल को फरार हो गए थे। आरोपियों को पिथौरागढ़ आते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में  कृष्ण सिंह, ग्राम खितौली और उत्तम निवासी मझेड़ा, पिथौरागढ़ को शामिल हैं। हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी प्रकाश भट्ट पूर्व पुजारी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। पूछताछ में पता चला कि हत्या के आरोपी लकड़ी तस्करी का काम करते थे। उनको शक था कि चनर राम ने उनकी मुखबरी कर लकड़ी पकड़वाने का काम किया था। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *