ड्रग्स मामले में जमानत मिलने के बाद आर्यन खान की लीगल टीम ने कहा – सत्यमेव जयते
नई दिल्ली। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान को बांबे हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिली है। जमानत का औपचारिक आदेश शुक्रवार को आने की उम्मीद है। उसके बाद ही उनके वकील उन्हें मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा करवा सकेंगे। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर छापा मारकर आर्यन खान को दो अक्टूबर को हिरासत में लिया था। आज इस मामले में उन्हें जमानत मिली है। इस बीच आर्यन खान की लीगल टीम का बयान सामने आया है। मामले में आर्यन खान का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील सतीश मानेशिंदे और उनकी टीम ने कहा कि आर्यन खान को अंततः बांबे हाई कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया है। के बाद से ही आर्यन के पास कोई ड्रग्स,कोई सेवन,कोई साजिश का सबूत नहीं मिला। सत्यमेव जयते। बता दें कि आर्यन की लीगल टीम ने एक फोटो शेयर की है। इसमें उनके पिता शाह रुख खान भी हैं। आर्यन को जमानत मिलने के बाद सतीश मानेशिंदे और उनकी टीम से शाह रुख ने मुलाकात की।

