माकपा ने स्वयं सहायता समूहों से टेकहोम राशन वापस लेने के विरोध में मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
देहरादून। बाल विकास विभाग द्वारा राज्य के स्वयं सहायता महिला समूहों से आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिये दिये जाने वाली टेक होम राशन के आदेशों को निरस्त किये जाने के खिलाफ आज मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से मुख्यमंत्री तथा बाल विकास मन्त्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। डीएम की अनुपस्थिति में उनके निजी सचिव को ज्ञापन दिया गया । प्रतिनिधिमंडल में सीपीएम के जिलासचिव राजेंद्र पुरोहित, महानगर सचिव अनन्त आकाश, भगवन्त पयाल, रविन्द्र नौडियाल, संगीता नैथानी, अनिता रावत व विमला यादव आदि प्रमुख थे।
पार्टी की ओर से प्रेषित ज्ञापन-
सेवामें ,
श्रीमान जिलाधिकारी महोदय
देहरादून ।
विषय :- टेक होम राशन वितरण स्वयं सहायता महिला समूहों के लिये यथावत रखने के सन्दर्भ में ।
महोदय ,
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सरकार के टेक होम राशन महिला समूहों से वापस लेने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करती है तथा इस फैसले को वापस लेने का अनुरोध करती है ।
महोदय ,राज्य सरकार के बाल विकास मन्त्रालय द्वारा अक्टूबर 022 को महिला समूहों को आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए टेक होम राशन का प्रावधान किया था ताकि इन समूहों में कार्यरत महिलाओं को रोजगार मिल सके किन्तु एक माह के अन्तर्गत ही नवम्बर 022 के अन्तिम दिनों में उक्त फैसला वापस लेना अत्यधिक दुर्भाग्यपूर्ण है। बाल विकास मन्त्रालय के इस फैसले से कमजोर आय वर्ग की महिलाएं जो राज्य में सैकड़ों स्वयं सहायता समूह चला रही हैं, उनके रोजगार पर न केवल गहरा धक्का लगा है, अपितु उन्हें आर्थिक रूप से भारी नुकसान भी पहुंचा है । इस प्रकार इस फैसले ने महिला स्वयं सहायता समूहों को कमजोर करने का ही कार्य किया है। बाल विकास मन्त्रालय के फैसले ने सरकार के महिला सशक्तिकरण की बचनबद्धता को कमजोर किया है ।
महोदय ,पिछले नवम्बर माह में इन समूहों द्वारा बैकों से ऋण लेकर उनके लिए आंवटित आंगनबाड़ी केन्द्रों को राशन आपूर्ति की गई थी। उसका भी शासन द्वारा भुगतान नहीं किया गया, जो गहरी चिन्ता का विषय है ।
महोदय, इस ज्ञापन के माध्यम से आपसे अनुरोध है कि आप अपने स्तर से जनहित में कार्रवाई करते हुए , महिला समूहों को हुई क्षति को देखते हुए टेक होम राशन की व्यवस्था को यथावत लागू कराने की कृपा करें ।
सहयोग की आशा के साथ ।
भवदीयअनन्त आकाश
सचिव ,महानगर देहरादून
एवं सदस्य राज्य कमेटी
उत्तराखंड

एवं
भगवन्त पयाल
सचिव ,सीआईटीयू उत्तराखंड
भगवन्त पयाल
सचिव ,सीआईटीयू उत्तराखंड