Wednesday, September 23, 2026
Latest:

किरायेदारों का सत्यापनः 68 मकान मालिकों का चालान

देहरादून। त्योहारी सीजन के मध्यनजर पुलिस द्वारा संदिग्धों तथा किरायेदारों का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। राजपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को अपने क्षेत्र में अभियान चलाया। अभियान के दौरान 68 मकान मालिकों का चालान किया गया। जिन्होंने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। पुलिस ने मकान मालिकों पर 6.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि ये अभियान चेतना बस्ती, सोनिया बस्ती, माउण्ट व्यू अपार्टमेंट, दून अपार्टमेंट आदि स्थानों पर चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *