नितिन भंडारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, एक महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। युवक की हत्या कर उसका शव ड्रम में छिपाये जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि बीती 2 दिसम्बर को पुलिस को सूचना मिली कि भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत चाँद कॉलोनी में किराये के मकान में लोहे की टंकी में एक अज्ञात शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेने के बाद पूछताछ शुरू की तो मकान मालिक द्वारा बताया गया कि उसने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था और उसे किरायेदारों के नाम और पते के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। मृतक की जेब से एनटीएल कम्पनी का एक कागज मिला था जिस आधार पर पुलिस द्वारा कम्पनी के कर्मचारियों से मृतक की शिनाख्त कराई। ज्ञात हुआ कि मृतक नितिन भंडारी पुत्र ओम प्रकाश भंडारी है। शिनाख्त के आधार पर मृतक के परिजनों से सम्पर्क कर जानकारी दी गई। इस सम्बन्ध में विनोद प्रकाश भंडारी पुत्र जितेंद्र सिंह भंडारी, निवासी ग्राम चैडिख, पौड़ी गढ़वाल की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम को पता चला कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद जयपुर, ग्रेटर नोएडा, बुलन्दशहर व गाजियाबाद में अलग-अलग शहरों में ठहरे हुए हैं। वहीं पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आरोपियों द्वारा हत्या के बाद शव छुपाने के लिए कस्बा भगवानपुर बाजार से अनाज की बड़ी टंकी खरीदकर लायी गयी थी तथा आरोपियोें द्वारा मकान खाली कर अपना सामान महिन्द्रा पिकअप से लेकर बुलन्दशहर लेे जाया गया। पुलिस द्वारा जब महिन्द्रा पिकअप चालक से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि उसकी महिन्द्रा पिकअप दो लड़कों ने अपना घर का सामान बुलन्दशहर ले जाने के लिए बुक करायी थी, जो कि बुलेट मोटर साईकिल में आये थे। उसका नम्बर यूके 17एस 4986 है। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा बुलेट मोटर साईकिल के नम्बर से नाम पता तस्दीक किया गया। उसके बाद पुलिस द्वारा बीती रात घटना में संलिप्त आरोपी गुलशन बेगम पत्नी जफर, विधि विवादित किशोर को बुलन्दशहर से नियमानुसार पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर मृतक का गैस सिलेंडर व फ्रीज व घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साईकिल बरामद की गयी। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों आजाद पुत्र जफर व नौशाद पुत्र जफर निवासी बुलन्दशहर को नोएडा से दबोचा गया, जिनके पास से मृतक से लिए गये एक लाख दस हजार रुपये नगद व मृतक का अन्य सामान बरामद किया गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।