खेल खेल में खा लीं जहरीली पत्तियां, दो बच्चियों की मौत, दो बच्चों की हालत नाजुक 

हरिद्वार।  रविवार को यहां एक दुखद घटना सामने आई है। खबर मिली है कि  जंगल में रह रहे गुर्जर परिवार के बच्चों द्वारा जंगली पत्तियां  खाने से दो मासूमों  की जान चली गई। अन्य  दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र के जंगल में रहने वाले वन गुर्जर परिवार के चार बच्चों ने खेल खेल में किसी जंगली पौधे की पत्तियां खा लीं। थोड़ी देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। यह  देखकर  घबराए हुए  परिवार वालों ने उन्हें  अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां इलाज के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो बच्चों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बच्चों का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
यहां प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बुग्गावाला क्षेत्र में वन गुज्जर परिवार के 4 बच्चे जंगल घूमने निकले थे। उसी दौरान बच्चों ने किसी जहरीले पौधे से तोड़कर उसकी पत्तियां खा लीं। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दो बच्चियों ने दम तोड़ दिया। दो बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
गौरतलब है कि वन गुज्जर इमरान और सद्दाम  अपने परिवार के साथ जंगल में डेरा बनाकर रहते हैं और दूध बेचकर अपना जीवनयापन करते हैं। शुक्रवार की शाम दोनों परिवारों के चार बजे बच्चे शीबू (6 वर्ष), साफिया (6 वर्ष), बशीर (5 वर्ष) और आशिफा (6 वर्ष) डेरे के पास घूमते हुए जंगल की तरफ चले गए। वहां उन्होंने किसी जंगली पेड़ की जहरीली पत्तियों का सेवन कर लिया जिससे चारों बेहोश हो गए।

कुछ देर बाद परिजन बच्चों को ढूंढते हुए जंगल की तरफ पहुंचे तो उनकी हालत बिगड़ती देख बुग्गावाला ले जाकर एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इलाज के दौरान शीबू पुत्री सद्दाम व साफिया पुत्री इमरान की मौतहो गई। दोनों बच्चियों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गंभीर हालत में बशीर और आशिफा को ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *