विवाद में घायल युवक की अस्पताल में मौत, पुलिस पर जांच में पक्षपात करने का आरोप लगाकर लोगों ने किया हंगामा
देहरादून। 23 नवम्बर को देर रात छोटे से विवाद में दो पक्षों का आपसी झगड़ा हो गया था, जिसमें 28 वर्षीय चमोली निवासी विपिन रावत के सिर पर गम्भीर चोटें आई थीं। शनिवार की सुबह श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में घायल विपिन रावत की मौत हो गई। इस पर स्वजनों ने बवाल कर दिया। इस दौरान पुलिस पर आरोप लगाए गए कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है और आरोपितों को राहत देने के लिए पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा मामले को रफा-दफा करने की पूरी कोशिश की जा रही है और साथ ही स्वजनों से समझौता करने की भी बात की जा रही है। दूसरी ओर इस मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी लखीबाग प्रवीण सैनी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि मामले में आरोपित विनीत अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं, इस मामले में चमोली के विधायक राजेंद्र भंडारी के साथ सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और अस्पताल के गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए या।भंडारी ने पुलिस और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में पुलिस लगातार आरोपियों का ही साथ दे रही है, लेकिन पीड़ितों को किसी भी प्रकार से न्याय नहीं मिल रहा है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी मौके पर पहुंचकर आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की बात कही।