ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा, बीवी और उसके आशिक ने करवाया कत्ल, पांच लोग गिरफ्तार
देहरादून। ई-रिक्शा चालक की हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने दो लाख की सुपारी देकर करायी थी। पुलिस ने पत्नी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
यहां इसकी जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप कुंवर ने बताया कि 29 नवम्बर को गुच्चूपानी में ई-रिक्शा चालक का शव मिला था जिसके सिर पर वार कर हत्या की गयी थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसएसपी ने बताया कि घटना के दौरान क्षेत्र में काम करने वाले पांच संदिग्ध मोबाइल नम्बरों की जांच की गयी तो एक नम्बर अरशद पुत्र इकबाल, निवासी बागपत का था जिसकी लोकेशन निकाली गयी तो उसकी लोकेशन बल्लूपुर चौक की मिली। उसके बाद पुलिस टीम ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि मृतक मोहसिन की पत्नी शीबा उर्फ सीमा के साबिर अली से अवैध सम्बन्ध थे जिसमें मोहसिन बाधा बन रहा था। साबिर अली व शीबा के कहने पर रईस खान ने उनको मोहसिन को मारने के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी थी, जिसके बाद उसने अपने साथी शाहरूख व रवि को अपने साथ मिला लिया था। रईस ने उनको बीस हजार रुपये एडवांस दिये थे। घटना के दिन अरशद, रवि व शाहरूख मोहसिन को उसकी ई-रिक्शा में लेकर गुच्चूपानी आ गये। वहां पर उन्होंने शराब लेकर गुच्चूपानी पार्किंग के पास शराब पीने लगे। जब अंधेरा हो गया और मोहसिन नशे में हो गया तो रवि ने एक पत्थर उठाकर मोहसिन के सिर पर वार किया और उसके बाद उन्होंने ने भी उसके सिर पर पत्थरों से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। वह आज रईस से बकाया रुपया लेने आये थे। अरशद की निशानदेही पर पुलिस ने रवि व शाहरुख को गिरफ्तार करने के पश्चात साबिर अली व शीबा को भी उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। रईस खान पुलिस के हाथ नहीं आया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।नाबालिग छात्रा पर फायर किये जाने के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ा एक आरोपी, दूसरा फरार

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में हुई छात्रा पर फायर किये जाने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास सेे घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है। आरोपी का एक साथी फरार है जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बीती 30 नवम्बर को पटेलनगर निवासी एक व्यक्ति द्वारा पटेलनगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी नाबालिग पुत्री जब 29 नवम्बर की शाम ट्यूशन से स्कूटी द्वारा घर आ रही थी तो रास्तें में उसे दो लोगों ने रोका और उस पर फायर झौंक दिया, जिसमें वह बालकृबाल बची है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। छात्रा पर फायर करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आज सुबह एक सूचना के बाद घटना के आरोपी अक्षय कुमार पुत्र जोगेन्द्र निवासी सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। आरोपी द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह पीड़िता को दो साल से जानता है और बात करता है। लेकिन पिछले पांच माह से हमारे बीच विवाद हो गया और उसने बात करना बंद कर दिया। जिस कारण गुस्से में आकर मैने अपने दोस्त नकुल पुत्र जयकरण निवासी सहारनपुर के साथ मिलकर एक देशी तमंचे से उक्त छात्रा पर फायर कर दिया। जिसमें वह बच गयी। बहरहाल पुलिस ने आरोपी अक्षय कुमार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी के दूसरे साथी नकुल की तलाश की जा रही है।