पश्चिम बंगाल की कंचनपारा पोस्ट पर तैनात उत्तराखंड का लाल प्रकाश सिंह  शहीद

खटीमा। सोमवार को उत्तराखंड के एक और सपूत की शहादत की खबर आई है। जानकारी  मिली है कि सेना की पश्चिम बंगाल के कंचनपारा पोस्ट पर तैनात उधमसिंहनगर जिले के बाजपुर क्षेत्र के थापक नगला निवासी सेना के जवान प्रकाश सिंह पुत्र कश्मीर सिंह शहीद हो गए।
 शहीद फौजी के परिवार में सेना मुख्यालय से शहादत की सूचना के बाद कोहराम मच गया है। गांव में जवान के निधन की खबर से लोग जवान के घर पर पहुंचने लगे हैं। जवान का निधन कैसे हुए इसकी फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है।

जानकारी के अनुसार, थापक नगला निवासी प्रकाश सिंह 1811 मीडिएम रेजीमेंट पश्चिम बंगाल में तैनात थे। सेना मुख्यालय द्वारा उनके निधन की सूचना परिजनों को दी गई है। इसके बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

गांव निवासी लाल सिंह ने बताया कि प्रकाश दीपावली पर घर आए थे और करीब 15 दिन की छुट्टी बिताने के बाद 9 नवंबर को वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। लेकिन सोमवार की सुबह उनके निधन की दुखद खबर आई तो परिजनों में कोहराम मच गया है। प्रकाश अपने पीछे पत्नी व तीन वर्ष की बच्ची अश्मीत को छोड़ गए हैं। प्रकाश सिंह का एक भतीजा भी सेना में है, जो वर्तमान में सूरतगढ़ राजस्थान में कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *