नाबालिग साली का अश्लील वीडियो बनाकर कलयुगी जीजा ने  किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज 

 

रुड़की। यहां एक कलयुगी जीजा ने अपनी नाबालिग साली का नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। जब पीड़ित ने इसका विरोध जताते हुए उसके स्वजन को यह बात बताई तो उन्होंने उल्टा उसे गाली गलौज करते हुए धमकी दे दी। पुलिस ने इस मामले में जीजा पर दुष्कर्म तथा अन्य पर धमकी और गाली गलौज कर मुकदमा दर्ज किया है।उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी एक नाबालिग किशोरी की बहन की ससुराल रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में है। किशोरी ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि वह कुछ समय पहले अपनी बहन की ससुराल में रहने के लिए आई थी।इसी दौरान बाथरूम में नहाते समय उसके जीजा रजत ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अश्लील वीडियो बनाकर जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।आरोप लगाया कि इसके बाद वह अपनी मनमानी करता रहा। इसी बीच परेशान होकर उसने यह बात अपनी बहन और उसके ससुरालियों को बता दी। आरोप लगाया कि बहन के ससुरालियों ने उसे गाली गलौज करते हुए उसे उल्टा धमकी दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *