Friday, November 20, 2026
Latest:

धरती पुत्र के नाम से विख्यात मुलायम सिंह के निधन पर सीएम धामी सहित कई नेताओं ने जताया दुख

देहरादून। धरती पुत्र व नेताजी के नाम से लोकप्रिय समाजवादी पार्टी के संस्थापक संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पता में आखिरी सांस ली। मुलायम के निधन पर तमाम राजनेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की है। उत्तराखंड से मुलायम सिंह यादव का विशेष नाता रहा है। उत्तराखंड के राजनेताओं ने भी मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया। धामी के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी मुलायम के निधन पर शोक जताया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुलायम सिंह यादव से अपनी मुलाकात और जान पहचान को याद करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का समाचार दुःखद है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। गौरतलब है कि सीएम धामी मुलायम सिंह यादव को व्यक्तिगत रूप से भी जानते थे। सीएम धामी जब लखनऊ विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा ले रहे थे, तब उनकी मुलायम सिंह यादव से जान पहचान हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *