Thursday, July 23, 2026
Latest:

माता मंगला के जन्मदिन पर उत्तराखंड को सौगात, सीएम ने किया डायलिसिस केंद्र का लोकार्पण

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मोहकमपुर में हंस फाउंडेशन डायलिसिस केंद्र का लोकार्पण किया। माता मंगला के जन्मदिन के अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज और माता मंगला ने उत्तराखंड को 14 डायलिसिस केंद्रों और 13 सचल चिकित्सालयों की सौगात दी है।
मुख्यमंत्री धामी ने माता मंगला को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ रहनेऔर दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि माता मंगला और भोले जी महाराज ने अपना पूरा जीवन परमार्थ के लिए लिए समर्पित किया है। उनके लिए नर सेवा ही नारायण सेवा है। उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश में वे जन सेवा के लिए अनेक कार्य कर रहे हैं। माता मंगला के जन्मदिन पर हंस फाउंडेशन ने राज्य को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी गई है।सीएम धामी ने इसके लिए भोले जी महाराज और माता मंगला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान माता मंगला और भोले जी महाराज ने फाउंडेशन के माध्यम से अनेक सेवा के कार्य किये। स्वास्थ्य सुविधाओं और खाद्यान्न वितरण कर जन सेवा की गई। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हंस फाउण्डेशन के संस्थापक भोले जी महाराज और माता मंगला ने उत्तराखंड के लिए समय-समय पर अनेक सौगात दी हैं। आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्होंने डायलिसिस केंद्रों और सचल चिकित्सालयों की बड़ी सौगात दी है। 12 दूरस्थ डिग्री कालेजों के लिए भी उन्होंने एक लाख किताबें दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *