जर्जर शौचालय ने ले ली छात्रा की जान, छत  टूटने से हुआ दर्दनाक हादसा

 

चंपावत। यहां बुधवार को स्कूल के एक पुराने शौचालय की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीसरी में पढ़ने वाली छात्रा की मौत हो गई जबकि दो बच्चे घायल हो गए। हादसे की खबर सुनते ही गांव में मातम पसर गया। बच्चों के परिजन दौड़े-दौड़े स्कूल पहुंचे। स्कूल में हुए इस हादसे से अन्य बच्चे भी डरे सहमे हैं।
चंपावत में गुरुवार सुबह पाटी मोनकांडा प्राइमरी विद्यालय की बाथरूम की छत गिरने से कक्षा तीन में पढ़ने वाली बच्ची की मौत होने से स्कूल में हड़कंप मच गया। वहीं दो बच्चे भी घायल हो गई। हादसे की खबर सुनकर स्कूल पहुंचे अभिभावकों में गुस्सा है।
अपनी बच्ची का शव देख मृतका हेमा की मां बेसुध हो गई। वह एक टक लगाकर अपनी मासूम बच्ची की लाश देखती रही। वहीं घायल बच्चों के परिजन अपने बच्चों की सलामती मांग रही है। अपनी आंखों के सामने अपने बच्चों का ऐसा हाल देख अभिभावकों का गुस्सा थम नहीं रहा है।
जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर घायल छात्रों के उपचार के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा घटना की जांच कराई जायेगी। इस हादसे के बाद मृत बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया है। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *