Saturday, August 15, 2026
Latest:

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम की दर्दनाक मौत

अल्मोड़ा। पांडेखाला क्षेत्र में अपने पिता और छोटी बहन के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे मासूम की डंपर की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार पांडेखोला निवासी आनंद गौनी रैलापाली में एनबीयू एकेडमी के नाम से स्कूल संचालित करते हैं। रोज की तरह मंगलवार सुबह भी वो अपनी बाइक से बेटे निर्मल और बेटी को लेकर स्कूल जा रहे थे। जहां पांडखोला स्थित देवड़ी पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहा डंपर बाइक से पास ले रहा था। इसी दौरान बाइक डंपर के पिछले हिस्से से टकरा गई। जिससे निर्मल (उम्र 9 वर्ष) बाइक से छिटक गया। लहुलूहान हालत में उसे बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही डंपर को सीज कर दिया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, किशोर की मौत पर स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी और गुस्सा देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे अतिक्रमण, बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को हटाने और तेज गति पर लगाम लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *