कन्या पूजन और हरियाली वितरण के साथ नवरात्र संपन्न

रुद्रप्रयाग। बीते नौ दिनों से चल रहे शारदीय नवरात्र का कन्या पूजन और हरियाली वितरण के साथ समापन हो गया। इस मौके पर देवी के विभिन्न मंदिरों में भक्तों ने विशेष पूजा अर्चना की। वहीं घरों में भी लोगों ने कन्याओं का पूजन करते हुए हरियाली को प्रसाद के रूप में वितरण किया।
गुरुवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर नवमी पूजन किया गया। इस अवसर पर देवी के नौ रूपों में छोटी छोटी कन्याओं का पूजन किया गया। उन्हें उपहार भेंट करने के साथ ही हरियाली एवं प्रसाद वितरित किया गया। वहीं नवमी के मौके पर जिले के अनेक देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही। दूर-दराज से आए लोगों ने मां की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। सिद्धपीठ कालीमठ, कालशिला, मठियाणा देवी, हरियाली देवी, चामुंडा देवी, राकेश्वरी, राज राजेश्वरी, नारी देवी आदि मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्तों की अधिक संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *