योग और पौधारोपण के साथ संपन्न भाजपा युवा मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन
देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सुबह प्रशिक्षणार्थियों ने योग किया और आश्रम में 150 पौधों का रोपण किया। आज के प्रथम सत्र में भाजपा के प्रदेश महामंत्री व युवा मोर्चा के प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा इस प्रशिक्षण में कुछ न कुछ सिख कर जाए युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है और आज का युवा मोर्चा कल की भाजपा है।अपने कर्तव्य को पूरा कर अपनी जिम्मेदारी को धर्य के साथ कर हम सफल युवा नेता बन सकते है। उन्होंने कहा आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। जिसने राष्ट्रीय पुनर्निर्माण को ही अपना लक्ष्य घोषित किया है। यह एक ऐसा संगठन है जिसने अपने को किसी राजनैतिक दल के साथ नत्थी नहीं किया बल्कि राष्ट्रीय भावधारा के साथ चलने और समकालीन राजनीति को राष्ट्रीय विचारों के अनुरूप बदलने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां स्पष्ट हैं।
प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा हमारा विचार राष्वाद है भारत माता की जय हमारी राष्टीयता का आधार है अगर हम भारत माता की जय हटा देते है तो भारत मात्र जमीन का टुकड़ा रह जायेगा।भारत माता की जय कोई नारा नही यह अनादिकाल से है 5000 वर्षों से हम भारत माता की जय बोलते है उन्होंने कहा मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गरु बनने की और अग्रसर है और हम जल्द ही भारत विश्व का सिरमोर बनेगा और विश्व गरु बनेग।
शनिवार का तृतीय सत्र कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने लिया। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चों में एक ही मोर्चा है वो है युवा मोर्चा, जो सबसे ज्यादा काम करता है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में सबसे अधिक काम युवा मोर्चा ने किया।
कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर बोलते हुए कहा कि देश जब अंग्रेजों का गुलाम था तब अंग्रेजों ने अंग्रेजी की नींव रखी और तब से अब तक
जो जड़ें मैकाले बो कर चला गया था उसी व्यवस्था पर हमारा देश चल रहा था जबकि आजादी के बाद शिक्षा नीति में बदलाव हुए मगर कभी भी ऐसी शिक्षा नीति नहीं आयी जिसकी जड़ें संस्कृति से जुड़ी हों। 2020 में मोदी जी के नेतृत्व में एक ऐसी शिक्षा नीति आयी जो भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी हैं। इससे देश की युवा पीढ़ी को अपने देश की जड़ों से जुड़ने का काम होगा। बच्चे को चॉइस बेस शिक्षा मिलेगी।
डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां नई शिक्षा नीति लागू की गई है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में आंगनवाड़ी केंद्रों से इसकी शुरुआत की जा रही है, उसके बाद सभी स्कूल और कॉलेजों में नई शिक्षा नीति लागू कर दी जाएगी। डॉ धन सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति से बच्चों को बेहतर ज्ञान मिलेगा और नए भारत का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि राज्य शिक्षा नीति में बच्चे कुछ भी पढ़ सकते हैं, जो उनको पसन्द होगा ।
भारत शिक्षा की दृष्टि से विश्व में पुनः विश्व गरु बनेगा
डॉ रावत ने कहा कि चाहे टेक्निकल एजुकेशन हो, मेडिकल एजुकेशन हो या लॉ एजुकेशन, जब हम इन सभी को भारतीय भाषाओं में नहीं पढ़ाते तो हम देश की शत-प्रतिशत क्षमता का भोग नहीं कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा।
डॉ रावत ने कहा कि रटे-रटाए ज्ञान से अच्छे अंक तो मिल सकते हैं, अच्छी नौकरी मिल सकती है, वह सफल व्यक्ति भी बन सकता है, लेकिन वह बड़ा व्यक्ति नहीं बन सकता है, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लोगों को बड़ा बनाएगी।
इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने तिरंगा अभियान का श्रीगणेश किया। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया।
