Thursday, September 17, 2026
Latest:

समाजसेवी श्री भोले जी महाराज के जन्मोत्सव पर  उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति ने किया वृक्षारोपण

देहरादून। नैतिक मूल्यों, सामाजिक संस्कारों के संवाहक सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं आध्यात्मिक गुरु  श्री भोले महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा केसरवाला प्राइमरी स्कूल  (रायपुर क्षेत्र)  देहरादून में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया।  राजकीय इंटर कॉलेज मालदेवता के प्रधानाचार्य ज्योति सिंह कठैत ने बतौर मुख्य अतिथि एवं श्रीमती मीनाक्षी थपलियाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भागीदारी की।
 क्षत्रिय कल्याण समिति देहरादून के अध्यक्ष  धीरज सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान  केसरवाला  प्राईमरी स्कूल के प्रांगण तथा
प्रांगण से बाहर खाली पड़ी जमीन में फलदार तथा छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। इसमें समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ साथ स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अध्यक्ष धीरज सिंह नेगी ने श्रीमती   ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष भागीदारी व सहयोग के लिए ज्योति सिंह कठैत व मीनाक्षी थपलियाल का समिति की ओर से  आभार व्यक्त किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य तौर पर क्षत्रिय कल्याण समिति के किशन सिंह भंडारी महासचिव,  दिगंबर सिंह जी नेगी संगठन सचिव, आर एस कैंतूरा, दिगंबर सिंह रावत, श्री पवार जी एवं के एस कुंवर आदि पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे। भारी बरसात के बावजूद स्कूल के बच्चों ने बहुत उत्साह एवं  खुशी के साथ न केवल वृक्षारोपण में हिस्सा लिया बल्कि पेड़ पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर  कार्यक्रम के अतिथियों एवं समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्कूली बच्चों को लेखन सामग्री, फल एवं अन्य सामग्री वितरित करते हुए उन्हें पेड़ लगाने, उनकी सुरक्षा करने तथा पर्यावरण की सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *