माकपा ने परिवहन किराये में वृद्धि को लेकर  सरकार का पुतला फूंक कर जताया गुस्सा

देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने उत्तराखंड सरकार द्वारा परिवहन किराया में की गई भारी वृद्धि के विरोध में सरकार का पुतला दहन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के इस  कदम को जनविरोधी नीति बताते हुए  इसके खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
सोमवार को पार्टी के कार्यकर्ता जिला कार्यालय में एकत्रित हुए तथा जलूस की शक्ल में राजपुर रोड स्थित  गांधी पार्क के सामने पहुंचे, सरकार विरोधी नारों के बीच पुतला दहन किया गया ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा  कि  भाजपा एक तरफ पेट्रोल ,डीजल मूल्यों में  भारी वृद्धि कर जनता की लूटखसोट कर रही है तो दूसरी तरफ परिवहन में भारी किराया वृद्धि कर जनता पर दोहरी मार कर रही है जो कि जनता के साथ अन्याय है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा  कि पिछली बार इसी भाजपा सरकार द्वारा कोरनाकाल में परिवहन किराये में भारी वृद्धि की गई थी, अब एक वर्ष में ही पुन: भारी किराया वृद्धि कर दी है।
 वक्ताओं ने कहा कि किराया वृद्धि में सरकार, परिवहन विभाग तथा बड़े परिवहन मालिकों की मिलीभगत है क्योंकि अधिकांश परिवहन संसाधनों पर इन्हीं लोगों का कब्जा है ।
 वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि किराया वृद्धि वापस न ली गयी तो पार्टी आन्दोलन के लिए विवश होगी। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को डीजल ,पेट्रोल को सस्ता करना चाहिए ताकि जनता पर अनावश्यक भार न पड़े ।
इस अवसर  जिलासचिव राजेंद्र पुरोहित, राज्य सचिव मंडल इन्दु नौडियाल ,महानगर सचिव अनन्त आकाश ,सचिवमण्डल के लेखराज ,एस एफ आई प्रदेश अध्यक्ष नितिन मलेठा ,महामंत्री  हिमान्शु चौहान , छात्र नेता शैलेंद्र परमार ,निवेदिता कुकरेती ,जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष नुरैशा अंसारी उपाध्यक्ष बिन्दा मिश्रा, कुसुम नौडियाल ,सीटू उपाध्यक्ष रामसिंह भण्डारी ,कोषाध्यक्ष रविन्द्र नौडियाल , एन एस पंवार, विनोद कुमार ,नन्द लाल पटेल  तथा मामचंद आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *