आज़ का राशिफल: शुक्रवार, 01 अक्टूबर 2021

मेष राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार विस्तार के लिए नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। व्यापारियों को आकस्मिक धन लाभ नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। हालांकि, कार्यभार बढऩे से परिश्रम की अधिकता भी रहेगी। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। पर्यटन के भी योग रहेंगे। विद्यार्थी मौज-मस्ती करेंगे और पढ़ाई में जो मेहनत की है, उसका फल सफलता के रूप में मिलेगा।

वृषभ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। धार्मिक कार्य तथा प्रवास हो सकता है। रचनात्मक कार्य के प्रति रुझान बढ़ेगा। इस अवसर का लाभ उठाएं और नए तरीके से काम करने का मौका हाथ से न जाने दें। बुजुर्गों से सलाह लेना लाभदायक रहेगा। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें। यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक कार्य सफल होंगे और आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। गृह एवं संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। नये काम में रुकावट आ सकती है। समस्याओं को सुलझाने के लिए किसी की सलाह ले सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन कुछ परिस्थितियां ऐसी बन सकती हैं, जो तनाव बढ़ाएंगी। दोस्तों से वाद-विवाद करने से बचें। बहस करने से मुसीबत में फंस सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों को सहयोग मिलेगा। यात्रा को टालें।

सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कार्यभार की अधिकता से शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी और आर्थिक दृष्टि से लाभ मिलेगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनी रचनात्मकता से किस तरह अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं। आर्थिक योजना को लेकर विचार करेंगे। वाणी पर संयम रखकर विवाद को टाल सकेंगे।

कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यभार की अधिकता से जरूरी कामों को समय नहीं दे पाएंगे, इसलिए क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवन में नये विचारों से बदलाव का अनुभव करेंगे। परिजनों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अधिकारियों से वाद-विवाद करने से बचें। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। मानसिक एवं शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और आकस्मिक धन लाभ के योग रहेंगे। बेरोजगारों को रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक समस्याओं का निराकरण होगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलने से सभी काम आसानी से पूरे होंगे और प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर सकेंगे। पुराने दोस्तों से मुकालात हो सकती है। यात्रा पर जाने के योग रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्य में सफलता मिलने से मन में उत्साहित रहेगा। अनावश्यक खर्च बढऩे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों और परिजनों के साथ प्रवास या पर्यटन के योग रहेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। सत्ता से जुड़े लोगों के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखना जरूरी है।

धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में अच्छा लाभ मिलने की संभावना रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों की अधिकता से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। भविष्य के लिए योजनाएं बना सकते हैं, जो आगे शुभ फलदायक रहेंगी। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। यात्रा को टालें।

मकर राशि :- आज का दिन प्रतिकूल रहने की संभावना है। कारोबार मध्यम रहेगा। अनचाही समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और धन व प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। बेवजह के डर को मन से निकालें और परिश्रम से कार्यों में जुटे रहें, सफलता भी अवश्य मिलेगी। नकारात्मक विचारों से बचें, अन्यथा परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी।

कुम्भ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत से सफलता मिलेगी। इसके फलस्वरूप आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन उत्साहित रहेगा। कारोबार विस्तार की योजना बना सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। जमीन जायदाद संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा, लेकिन वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा कलह होने की संभावना भी रहेगी।

मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहने की संभावना है, लेकिन परिश्रम से सफलता मिलेगी। कार्यालयीन काम सफल होंगे। अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा का प्रवास हो सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *