आईएमए परेड के दौरान सैन्य ऑफिसर की वर्दी में संदिग्ध गिरफ्तार
देहरादून। आईएमए की पीओपी के दौरान आईएमए के बाहर से सैन्य ऑफिसर की वर्दी में एसटीएफ की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एक गोपनीय ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध को पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है। देर शाम तक खुलासा कर दिया जाएगा। बता दें कि आईएमए पीओपी के चलते अलर्ट उत्तराखंड एसटीएफ और स्थानीय पुलिस समेत आर्मी इंटेलीजेंस अलर्ट पर थी।

