नमस्कार: पढ़िए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
मन शांत रहेगा। आज अचानक कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। माता के और निकट आएंगे। शैक्षिक कार्यों से सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबारियों के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार में खुशहाली रहेगी। राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है।वृष :
नौकरी में सफलता प्राप्त हो सकती है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पिता की सेहत का खयाल रखें। आमदनी में बढ़ोतरी संभव है। धार्मिक कार्यों की तरफ झुकाव महसूस करेंगे।
मिथुन :
मन में नकारात्मक विचार ना आने दें। मन को शांत रखने की कोशिश करें। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। आज थोड़ी अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत का ख्याल रखें। बेकार की चिंता ना करें। व्यवसाय में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।
मन किसी बात को लेकर आ शांत रह सकता है। आज आत्मविश्वास की कमी रहेगी। व्यर्थ के विवादों में पड़ने से बचें। खुद पर नियंत्रण रखें। घर के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी में स्थानांतरण संभव है। बातचीत करते समय खुद पर नियंत्रण रखें।सिंह :
आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्य से काम करें। शैक्षिक कार्य में सफलता के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से धन प्राप्ति संभव है। परिवार में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। बैंकिंग और आईटी क्षेत्र से जुड़े छात्रों को नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
कन्या :
क्रोध को खुद पर हावी ना होने दें। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कारोबारियों को आज थोड़ी दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं लेकिन धैर्य से काम लें। आज मन अशान्त रहेगा। विद्यार्थियों को आज करियर में उन्नति प्राप्त हो सकती है।
कारोबार बढ़ाने के लिए खर्च कर सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। मन में आशा-निराशा के भाव आते रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय में बढ़ोतरी संभव है। व्यवसाय में अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे।वृश्चिक :
धैर्य से काम करने की जरूरत है। नौकरी में तरक्की के साथ स्थानांतरण संभव है। संतान की तरफ से संतुष्ट रहेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। माता का सहयोग प्राप्त होगा। वाहन सुख संभव है।
धनु :
क्रोध पर नियंत्रण के साथ आत्मसंयत रहें। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। तनाव से बचने की कोशिश करें। लंबे समय से अटके हुए काम गति पकड़ेंगे।
आज वाणी में मिठास बनी रहेगी। माताजी सेहत का ख्याल रखें। खर्चों में बढ़ोतरी संभव है। नौकरी में थोड़े बदलाव हो सकते हैं। शिक्षा में दिक्कतें आ सकती है। आर्थिक लाभ संभव है।कुंभ :
मन में आशा-निराशा के भाव आते रहेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। दोस्तों और परिवार का साथ मिलेगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। सेहत का ख्याल रखें।
मीन :
आज मन थोड़ा व्याकुल रहेगा। शैक्षिक कार्यों में रुकावट आ सकती है। कारोबारियों को अपने किसी दोस्त का सहयोग प्राप्त हो सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। साझेदारी में व्यापार करने वालों को कोई लाभ हो सकता है।

