नमस्कार: पढ़िए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष :

सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शाम के समय कोई डील फाइनल हो सकती है जो आपके लिए लाभदायक साबित होगी। विद्यार्थी अपने कमजोर विषयों पर और मेहनत करें।

वृष :

कोई मन की इच्छा पूरी होने से घरवालों के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होने से विरोधी परेशान रहेंगे। व्यापार में नई योजना शुरू करने के लिए भी दिन अनुकूल है।

मिथुन :

आज का दिन मिलाजुला फल देगा। आपके दिमाग में आई नई योजनाओं को पूरा करने के लिए आगे बढ़ें। किसी के साथ अपनी योजना साझा करने पर वह इसका फायदा उठा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन उनकी बात समझने की कोशिश करें।

कर्क :

आज के दिन कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कुछ महत्वपूर्ण बातचीत करेंगे। अधूरे काम पूरे होंगे। धन का निवेश लाभकारी होगा। लंबे समय से जिस संपत्ति की चाह मन में थी वह प्राप्त हो सकती है।

सिंह :

काम में व्यस्त रहने के कारण अपनी संतान के लिए समय निकालना कठिन होगा। दफ्तर में कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपकी काम में अड़चनें डाल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या :

दूसरों के साथ अपना बर्ताव सही रखें, नहीं तो आपकी कड़वी बातें उन्हें बुरी लग सकती हैं। कार्यक्षेत्र में थोड़ा बदलाव लाभदायक साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी लेकिन खर्चे भी संभालकर करने होंगे।

तुला :

रोजगार की तलाश में लगे लोगों को कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले अपने साझेदार से सलाह मशवरा कर लें। कहीं पास की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक :

व्यापारियों को मन मुताबिक मुनाफा होने से उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरी में नए बदलाव आगे चलकर लाभ दिला सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी।

धनु : आज के दिन कार्यों में सतर्कता बरतनी होगी। व्यवसाय में कोई भी रिस्क लेने से पहले सोच लें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। संपत्ति से जुड़े विवाद का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मकर : 

साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो मन मुताबिक लाभ प्राप्त होने से साझेदार के साथ संबंध गहरे होंगे। आज कई सारे कामों का बोझ आपके सर आ सकता है। रोजमर्रा के कार्यों में लापरवाही नहीं करें।

कुंभ :

अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की सलाह दी जाती है। कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं तो भाग्य आपके साथ है। कार्यस्थल पर कार्यों में जल्दबाजी ना करें वरना वरिष्ठ अधिकारी नाराज हो सकते हैं।

मीन : 

बुद्धिमानी से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अपने मीठे स्वभाव के कारण मुश्किलों को पार कर सकेंगे। आज किसी मुसीबत में पड़े व्यक्ति की मदद करना लाभदायक होगा। व्यापार में रिस्क उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *