नमस्कार: पढ़िए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
मेष –
अपनी रुकावटों को दूर करने के लिए किए गए प्रयत्न तुरंत लाभ दिला सकते हैं। नकारात्मक बातें हर बार सच नहीं होतीं, इसका अहसास भी आपको मिलेगा। मन पर नियंत्रण रखना आपके लिए संभव हो सकता है। आपके आसपास की बदलती हुई ऊर्जा का असर काफी हद तक आपके व्यवहार पर नजर आएगा। काम से संबंधित कुछ बातों को आगे बढ़ाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की सहायता लें।
जब तक रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय पक्का नहीं होता, तब तक इसकी ज्यादा चर्चा न करें, वर्ना लोगों से प्राप्त हो रही राय आपका निर्णय बदल सकती है। सेहत ठीक रहेगी। बदलते वातावरण की वजह से थोड़ा असर इम्यूनिटी पर नजर आ सकता है।
वृषभ –
कठिनाइयों पर अधिक ध्यान रहने से अन्य अच्छी बातें नजरअंदाज हो सकती हैं। सुखों की तरफ भी ध्यान देने की कोशिश करें, राहत महसूस होगी। किन बातों का सामना करना है और किन बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना है, यह भी समझ आएगा। काम की जगह लोगों के द्वारा अधिक अपेक्षाएं रखना और अन्य लोगों के काम में जरूरत से अधिक दखलअंदाजी देना, आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है।
आप अपने निर्णय पर कायम रहें। परिवार के लोगों की निर्णय को सहमति प्राप्त हो सकती है। पेट से संबंधित बीमारी का कारण जान पाना मुश्किल होगा। सेहत पर बारीकी से ध्यान देने की आवश्यकता है।
मिथुन –
पैसों की आवक सीमित मात्रा में रहेगी, लेकिन आपकी जरूरतें पूरी होने वाली हैं। अभी आप जो प्रयत्न कर रहे हैं, उनका फल भविष्य में प्राप्त होगा। इसलिए हार न मानते हुए संयम बनाए रखें। अभी के समय में हर एक बात आपके खिलाफ ही नजर आने वाली है, लेकिन भविष्य में परिस्थिति बदलेगी।
काम की जगह के लोग कई सारी बातों के लिए आप पर निर्भर बनते हुए नजर आएंगे। अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभाने की कोशिश करें, उच्च पद और आर्थिक प्रगति प्राप्त करना आसान होगा। पार्टनर आपकी हर एक बात का ध्यान रखेंगे। इस कारण पार्टनर के अधिक करीब महसूस करेंगे। डायरिया की तकलीफ अचानक से उत्पन्न हो सकती है। पेट से संबंधित इंफेक्शन को नजरअंदाज न करें।
कर्क –
कंपटीशन की वजह से पीछे न हटें। आपका नुकसान हो सकता है, साथ में परिस्थिति में बदलाव भी नजर नहीं आएगा। पिछली और वर्तमान से संबंधित बातों से सीख प्राप्त करने की कोशिश करें। सही वक्त का इंतजार करना, केवल वक्त बर्बाद करना होगा।
एक से अधिक कामों के जरिए आर्थिक लाभ प्राप्त करना संभव है। काम संबंधित मार्केटिंग पर ध्यान देना होगा।
जिस व्यक्ति के लिए कन्फ्यूजन महसूस हो रहा है, उनके व्यवहार पर ध्यान दें।
चिंता और बीपी संबंधित बातों की वजह से शरीर पर सूजन नजर आ सकती है।
सिंह –
पिछली बातों को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ना आपको मुश्किल रहेगा। भले ही कटु अनुभव हो, लेकिन इन अनुभवों का सामना करने की हिम्मत आप में है। जीवन में प्राप्त होने वाली नई बातों से अनजान जरूर हैं, लेकिन वह नकारात्मक हो, यह जरूरी नहीं है, इस बात का ध्यान रखें। अपने काम के लिए विश्वास बढ़ने की वजह से रिस्क लेकर नए काम की जिम्मेदारी ले सकते हैं। पार्टनर की जरूरतों को पूरा करना भले ही फिलहाल संभव नहीं है, लेकिन आपकी परिस्थिति को पार्टनर समझ पाएंगे। लिक्विड डायट पर जोर देने की आवश्यकता होगी।
कन्या –
परिवार के हर एक व्यक्ति के साथ जुड़े रहने की कोशिश सफल होगी। लोगों पर आपका प्रभाव बना रहेगा। पैसों की आवक बढ़ने से सुख बना रहेगा। आज किया गया निवेश तुरंत फायदा दे सकता है। करियर में बदलाव करते हुए हर परिणाम का अंदाजा लेकर ही आगे बढ़ें। पैसा और प्रसिद्धि को महत्व देने से पार्टनर नजरअंदाज कर सकता है।
शरीर का लचीलापन बढ़ाने के लिए व्यायाम को जीवन शैली का अंग बनाएं। साथ में खानपान पर भी ध्यान देना होगा।
तुला –
हर एक काम में नाराजगी क्यों होती है, ये बात समझने की कोशिश करें। अन्य लोगों के लिए नजरिया सकारात्मक रखें। अगर आप परिस्थिति को देखने का नजरिया बदलते हैं तो मुश्किलें दूर हो सकती हैं। लालच की वजह से काम में प्रसन्नता महसूस नहीं होती है। लव लाइफ से संबंधित परिस्थिति को सुधारने पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उल्टी और अपच की तकलीफ हो सकती है।
वृश्चिक –
आज सारी छिपी हुई बातें सामने आ सकती हैं। इस कारण परिवार के लोगों के लिए आपको अविश्वास महसूस हो सकता है। लोगों के साथ सही व्यवहार करके नुकसान को पूरी तरह से टालना संभव हो सकता है। युवा वर्ग को धीरे-धीरे प्रगति प्राप्त होगी। अचानक से बड़ा रिस्क लेकर बड़ा बदलाव करने की गलती न करें। किसी व्यक्ति के लिए आकर्षण महसूस होगा। रिलेशनशिप से संबंधित बातों की चर्चा करने के लिए हड़बड़ी न करें। एक से अधिक कामों के जरिए आर्थिक लाभ प्राप्त करना संभव है। काम संबंधित मार्केटिंग पर ध्यान देना होगा। जिस व्यक्ति के लिए कन्फ्यूजन महसूस हो रहा है, उनके व्यवहार पर ध्यान दें।
चिंता और बीपी संबंधित बातों की वजह से शरीर पर सूजन नजर आ सकती है।
धनु –
केवल मेहनत करके ही फल प्राप्त हो, ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ कामों को स्मार्ट तरीके से करने की भी कोशिश करें। केवल चिंता और गलत जगह मेहनत करने से आप अपनी शक्ति और वक्त दोनों भी बर्बाद कर सकते हैं। जरूरी निर्णय लेने से पहले जो व्यक्ति सलाह ठीक से दे सकता है, उससे मदद जरूर लें। व्यक्तिगत जीवन में महसूस हो रहे बदलाव की लोगों के साथ चर्चा न करें। आपकी कमजोरी को आपके खिलाफ इस्तेमाल करके आपका नुकसान करने की कोशिश की जा सकती है। पार्टनर से दूर रहने की वजह से अकेलापन महसूस होगा। कंधे की जकड़न तकलीफदायक हो सकती है।
मकर –
अनेक अवसर प्राप्त होने की वजह से मन में बेचैनी और चंचलता बढ़ सकती है। युवा वर्ग को अपने सपनों को साकार करने की ऊर्जा मिल सकती है। मन स्थिर न रखने से किसी भी एक बात पर फोकस रखना संभव नहीं होगा। आपके आसपास के लोग कुछ न कुछ प्रलोभन दे सकते हैं। योग्य लोगों के साथ ही जुड़े रहने की कोशिश करें। करियर से संबंधित सपने बड़े हैं और लक्ष्य स्पष्ट रूप नजर आने के बाद भी आप इन पर काम क्यों नहीं कर रहे हैं, इसका विचार जरूर करें। लव रिलेशनशिप को अधिक महत्व देने से अन्य बातों को नजरअंदाज न होने दें।
यूरिन इन्फेक्शन की वजह से बुखार या अन्य तकलीफ हो सकती है। इस इन्फेक्शन को ठीक होने में वक्त लगेगा।
कुंभ –
अन्य लोगों की आपके जीवन में बढ़ रही दखलंदाजी के कारण नाराजगी महसूस होती रहेगी। किसी भी बात या व्यक्ति को खुद पर हावी न होने दें। स्पष्ट स्वरूप से बात करना जरूरी होगा। आपके द्वारा किए गए काम का श्रेय किसी और को प्राप्त हो सकता है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा यह गलती सुधारी भी जाएगी। जिस व्यक्ति के साथ मानसिक रूप से करीब महसूस कर रहे हैं, उस व्यक्ति के साथ और थोड़ा वक्त बिताने की कोशिश करें।अधिक तनाव रहने से बीपी संबंधित तकलीफ हो सकती है।
मीन –
जिस प्रकार की प्रगति आपको नजर आ रही है, उसी प्रकार से जिम्मेदारियां और जीवन में भागदौड़ भी बढ़ती हुई नजर आएगी। पैसों से संबंधित किए गए बड़े व्यवहार तनाव का कारण बनेंगे। बढ़ रही व्यस्तता को नकारात्मक तरीके से न लें। काम के विस्तार से संबंधित जो योजना आपने बनाई है, उसे अमल में लाने के लिए यह वक्त सही साबित होगा। खुद के द्वारा हुई गलती की माफी मांग लें।
महिलाओं को कमर दर्द संबंधित समस्या अधिक सता सकती है।
