पुलिस के हत्थे चढ़े दो बाइक चोर,  चोरी की 5 बाइकें बरामद 

 

रुद्रपुर। जसपुर पुलिस ने चोरी की 5 बाइकों के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जसपुर कोतवाली निरीक्षक धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान  दो युवकों से शक के आधार पर पूछताछ की। जिसके बाद आरोपियों ने सारा राज उगल दिया. पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने अपने नाम रितेश कुमार पुत्र तेजपाल सिंह निवासी चक्का वाली मस्जिद के पास मोहल्ला भूप सिंह जसपुर और शाहने आलम पुत्र शरीफ हुसैन निवासी मोहल्ला पट्टी चौहान जसपुर बताते हुए बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिए जाने की बात कबूल की।दोनों की निशानदेही पर आरोपी शाहने आलम के सम्राट कॉलोनी नई बस्ती स्थित किराए के मकान 4 अन्य बाइकें बरामद की गईं हैं। जिनमें बजाज प्लेटिना, टीवीएस अपाचे, हीरो सुपर स्प्लेंडर और हीरो हंक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक शाहने आलम पर 457, 380 और 411 और रितेश पर 4/25 आर्म्स एक्ट पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *