Monday, September 14, 2026
Latest:

सोमवार तड़के हुई बारिश से दून में हुआ मौसम सुहावना

 

देहरादून। उत्तराखंड में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के चलते मौसम ने करवट बदल ली है। सोमवार को तड़के राज्घ्य के सभी इलाकों में बादलों से नेमत बरसी। कहीं बारिश और कहीं बादलों के पहरे ने गर्मी से कुछ राहत दी।  मौसम आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को तड़के करीब चार बजे से देहरादून में तेज आंधी चली। करीब आधा घंटे तक चले इस अंधड़ ने लोगों को खूब डराया। हालांकि बाद बारिश की बौछार पड़ने से मौसम सुहावना हो गया और गर्मी छू-मंतर हो गई। पछवादून, रुड़की, ऋषिकेश, कोटद्वार में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है।रुद्रप्रयाग, मसूरी और टिहरी में भी बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई है। जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बदल छाए हुए हैं और वर्षा के असर बने हुए हैं। सोमवार सुबह से हल्द्वानी समेत पूरे नैनीताल जिले में काले बादल छाए रहे। यहां भी गरज और चमक के साथ बारिश हुई। बहरहाल लोगों के गर्मी और उमस से राहत मिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *