Monday, November 9, 2026
Latest:

कैंप कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या, संचालकों में हुआ था विवाद 

 

देहरादून। ऋषिकेश के थाना लक्ष्मण झूला के अंतर्गत गट्टूगाड़ में स्थित दो कैंप संचालकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस झगड़े में एक पक्ष के तीन लोगों ने कैंप कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार गट्टूगाड़ यमकेश्वर प्रखंड जिला पौड़ी गढ़वाल स्थित शिवालिक कैंप में बीती मध्यरात्रि करीब 12.30 बजे यह वारदात हुई। थाना लक्ष्मणझूला के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुवंर ने बताया कि गट्टूगाड़ में गब्बर सिंह का शिवालिक नाम से कैंप है। शिवालिक कैंप संचालक का बगल में ही स्थित एकलव्य कैंप संचालक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एकलव्य कैंप के लोग शिवालिक कैंप में आ गए थे। जिसको लेकर कैंप कर्मचारी ने आपत्ति जताई। इस बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। एकलव्य कैंप के कर्मचारियों ने धारदार हथियार से शिवालिक कैंप के कर्मचारी यशपाल (22 वर्ष) निवासी माला यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस  ने तत्काल कार्यवाही करते हुए तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। इस मामले में पुलिस पूरी तरह से पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *