चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर सरकार पर  हमलावर हुआ विपक्ष, अव्यवस्था का लगाया आरोप 

देहरादून। एक तरफ चारधाम यात्रा को लेकर सरकार  की तैयारियां जारी  हैं तो वहीं  इन तैयारियों पर विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं। दरअसल नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदेश सरकार द्वारा चार धाम यात्रा को लेकर की गई तैयारियों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना वायरस के चलते चार धाम यात्रा प्रभावित हुई थी, ऐसे में इस वर्ष भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है लेकिन इसके बावजूद भी सरकार ने व्यवस्थाओं को लेकर कोई सख्त कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ना तो मेडिकल कैंप की व्यवस्था है और ना ही सड़कें दुरुस्त हैं।  साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस इंतजार कर रही है कि सरकार जल्द से जल्द व्यवस्थाओं को दुरुस्त करे जिससे चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और उन्हें किसी चीज़ की दिकत न होने पाए। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार
चार धाम यात्रा के लिए आने वाले लोगों को व्यवस्थाओं से वंचित रखना चाहती है । बाजपुर विधायक और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने चार धाम यात्रा के शुरू होने और सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार में मौजूद मंत्रियों ने भी चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं पर विरोध जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *