उत्तराखंड

हल्द्वानी में लाखों की चोरी का खुलासा, नकदी और दस्तावेज बरामद

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में ऑफिस का ताला तोड़कर लाखों रुपये चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई रकम में से ₹3,17,500 नकद और जरूरी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक बच्ची नगर नंबर-1 स्थित एक कार्यालय का शटर तोड़कर करीब साढ़े तीन लाख रुपये और आधार कार्ड समेत जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए गए थे। मामले में शिकायत मिलने के बाद मुखानी थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार और थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

जांच के दौरान पुलिस ने लामाचौड़ खास क्षेत्र से आरोपी बबलू (31 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से पीलीभीत का रहने वाला है और वर्तमान में हल्द्वानी में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाशी में चोरी की नकदी और वादी का आधार कार्ड बरामद हुआ है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *