Tuesday, August 25, 2026
Latest:

ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर दर्दनाक मौत

 

हरिद्वार। मुरादाबाद रेल मार्ग पर रायसी स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर 22 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें लक्सर मुरादाबाद रेल मार्ग के रायसी रेलवे स्टेशन के समीप 22 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में कटा मिला। जिसकी जानकारी स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी। आनन-फानन में रायसी पुलिस चौकी प्रभारी विनय द्विवेदी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने शव शिनाख्त करने के प्रयास किये, मगर शिनाख्त नहीं हो पाई। युवक के दाहिने हाथ पर विजय कुमार नाम लिखा है। विजय कुमार के शव को देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है। युवक ने सुसाइड किया है। रायसी चौकी प्रभारी विनय द्विवेदी ने बताया शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *