उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून के चंद्रबनी में सैलून में लगी भीषण आग, फायर सर्विस ने टाला बड़ा हादसा

देहरादून के चंद्रबनी चौक स्थित एक सैलून में गुरुवार सुबह आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। फायर सर्विस ने समय रहते आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा टाल दिया, हालांकि सैलून का सामान जल गया।

देहरादून । चंद्रबनी चौक क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सैलून में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से आसपास की दुकानों को बड़ी क्षति होने से बचा लिया गया।

फायर स्टेशन देहरादून के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 09:41 बजे सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चंद्रबनी चौक के पास स्थित एक सैलून में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

जमा हो गई लोगों की भारी भीड़

घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि आग “बिग मास्टर हेयर एंड बयूटी सैलून” में लगी थी और तेजी से फैलते हुए आसपास की दुकानों तक पहुंचने लगी थी।

आग की तीव्रता को देखते हुए फायर कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। फायर सर्विस द्वारा एक होजरील और एक डिलीवरी होज पाइप की सहायता से आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। काफी प्रयासों के बाद आग को चारों तरफ से घेरकर नियंत्रित किया गया और उसे अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। मौके पर गैल फायर सर्विस की टीम भी मौजूद रही और राहत कार्य में सहयोग करती रही।

घटना के दौरान क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि समय रहते फायर सर्विस की कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन सैलून में रखा सामान जल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *