उत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीय

उत्तरकाशी की बेटी पूजा राणा को राष्ट्रपति ने दिया राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2026 के राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान उत्तरकाशी जिले के नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत ऑग्जीलियरी नर्स मिडवाइफ पूजा परमार राणा को सम्मानित किया गया।

पूजा परमार राणा को हिमालयी और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले 15 वर्षों से दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यह सम्मान मिला। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने यमुना घाटी क्षेत्र में पहली वैक्सीनेटर के रूप में काम किया और शत-प्रतिशत टीकाकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और कई राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

पूजा राणा को इससे पहले राज्य स्तर पर भी सर्वश्रेष्ठ ऑग्जीलियरी नर्स मिडवाइफ पुरस्कार मिल चुका है। उनके सम्मान को उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *