उत्तराखंड

गुर्जर बस्ती में मिला विशालकाय अजगर,मचा हड़कंप

देहरादून। विकासनगर टीमली रेंज के अंतर्गत कुल्हल दोला गुर्जर बस्ती मे एक विशालकाय अजगर  मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर तत्परता दिखाते हुए अजगर का सफल रेस्क्यू किया।
बताया जा रहा है कि पकड़े गए अजगर की लंबाई करीब 14 फीट और वजन लगभग 55 किलो 300 ग्राम था। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान राजकीय वाहन चालक, वन आरक्षी, संबंधित बीट स्टाफ और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़कर सुरक्षित कब्जे में लिया। इसके बाद वन क्षेत्र अधिकारी के निर्देशानुसार अजगर को पास के आरक्षित वन क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *