Wednesday, July 15, 2026
Latest:
सरोकार

आध्यात्मिक विभूति माता श्री राजेश्वरी देवी की पावन जयंती पर विशाल जनकल्याण समारोह 4 एवं 5 अप्रैल को

 

नई दिल्ली। विश्व की महान आध्यात्मिक विभूति माताश्री राजेश्वरी देवी की पावन जयंती आगामी 4 एवं 5 अप्रैल को श्री हंसलोक आश्रम, दिल्ली में मातृशक्ति दिवस के रूप में मनाई जायेगी। इस मौके पर हंस ज्योति-ए यूनिट आफ हंस कल्चरल सेंटर द्वारा दो दिवसीय विशाल जनकल्याण समारोह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 6 बजे से 9 बजे तक चलेगा।

हंस ज्योति-ए यूनिट आफ हंस कल्चरल सेंटर के मीडिया प्रभारी बी.के.त्यागी ने बताया कि जनकल्याण समारोह में परमपूज्य श्री भोले जी महाराज एवं करुणामयी माताश्री मंगला जी अध्यात्म ज्ञान के द्वारा लोगों के अंदर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सदभाव, परोपकार, मानव सेवा, जनकल्याण तथा विश्व शांति की भावना का संचार करेंगे। इसके साथ ही युवाओं को नशा जैसी बुराइयों से हटाकर उन्हें अध्यात्म से जोड़ने, संस्कारवान एवं चरित्रवान बनाने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को मजबूत करने पर जोर दिया जायेगा।

बी.के.त्यागी ने बताया कि जनकल्याण समारोह में माताश्री राजेश्वरी देवी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला जायेगा। देश के विभिन्न तीर्थों से आये कई संत-महात्मा और भजन गायक आत्मकल्याणकारी सत्संग और भजनों की प्रस्तुति कर श्रद्धालु-भक्तों को लाभान्न्वित करेंगे। इस मौके पर विशाल भंडारा और निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जायेगा। समारोह में देश-विदेश से कई हजार श्रद्धालु-भक्त शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *