नमस्कार: पढ़िए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष –

पॉजिटिव- आप अपनी व्यवहार कुशलता और समझदारी द्वारा निर्धारित लक्ष्य के उचित परिणाम हासिल करने में सक्षम रहेंगे। आज किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें, कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपकी कोई पारिवारिक योजना कार्य रूप में परिणित हो सकती हैं।
नेगेटिव- व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ पारिवारिक सदस्यों की आवश्यकताओं का भी ध्यान रखना आपका दायित्व है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में पारिवारिक सदस्यों की सहमति अवश्य लें। किसी नजदीकी संबंधी के साथ वाद-विवाद संभव है। हालांकि आप परिस्थितियों को संभाल भी लेंगे।
व्यवसाय- जनसंपर्क का दायरा और अधिक विस्तृत करें इससे आपके कार्यक्षेत्र में भी प्रगति होगी। व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत गंभीरता से सोच विचार और मूल्यांकन की जरूरत है। ऑफिस में नई कार्यप्रणाली की वजह से आपका कार्य सुगम हो जाएगा।
लव- घर परिवार के प्रति भी अपना सहयोग और समर्पण रखना जरूरी है। प्रेम संबंधों के प्रति ईमानदार रहे।
स्वास्थ्य- मौसम से अपना बचाव रखें। जुकाम, खांसी जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

वृष –

पॉजिटिव- समय की कीमत और महत्व का सम्मान करें। आपको अपने किसी लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिल सकती हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई अहम कार्य भी आज संपन्न होने की संभावना है। जिसमें आपको उचित लाभ होना भी संभव है।
नेगेटिव- किसी की भी व्यक्तिगत लाइफ में हस्तक्षेप करने से आपकी मानहानि भी हो सकती हैं। बेहतर होगा कि अपने यह काम से मतलब रखें। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा आवाजाही से परहेज करें। यह समय बहुत ही धैर्य और शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है।
व्यवसाय- व्यापार में नई पार्टियों तथा नए लोगों के साथ व्यवहार करते समय सतर्क रहें। कोई धोखा होने की आशंका बन रही है। इस समय अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। अपने बॉस व उच्चाधिकारियों के साथ संबंध खराब ना होने दें।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। व्यर्थ के वाद विवाद का असर परिवार की सुख शांति पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी और थकान से बचने के लिए अपने आराम के लिए भी निकालें तथा व्यायाम करना भी जरूरी हैं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन –

पॉजिटिव- आपके प्रयासों से कुछ पुराने मतभेद दूर होंगे तथा आपसी संबंधों में भी मधुरता आएगी। समय जमकर मेहनत करने का है। सफलता भी निश्चित है। बच्चों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना उनके मनोबल को और बढ़ाएगा।
नेगेटिव- दिन की शुरुआत में कुछ रुकावटें आने से टेंशन रहेगी। परंतु धीरे-धीरे सब सामान्य भी हो जाएगा। इसलिए सकारात्मक बने रहे। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से सुकून मिलेगा। युवा वर्ग समय के महत्व को पहचाने।
व्यवसाय- कार्यस्थल की गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा।कर्मचारियों से संबंधित कोई समस्या हल हो सकती है। कार्यस्थल पर सभी काम अपनी निगरानी में ही करवाएं। ऑफिस के काम घर में करने से परेशानियां आएंगी। सावधानी रखना जरूरी है।
लव- दांपत्य जीवन में खुशी और मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी व्यक्ति की हस्तक्षेप से अलगाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य- अपनी विचारधारा और मानसिक स्थिति को स्वस्थ बनाकर रखें। इससे आप शारीरिक रूप से भी स्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क –

पॉजिटिव- परिवारिक गिले-शिकवे दूर होंगे। इससे वातावरण खुशनुमा और अनुकूल होगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की समस्या को हल करने में भी आपका बेहतरीन योगदान रहेगा। वाहन अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित कोई खरीद फरोख्त होना भी संभव है।
नेगेटिव- कोई शोक पूर्ण समाचार मिलने से मन कुछ उदास रहेगा। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से आपको सुकून मिलेगा। युवाओं को अपने कैरियर संबंधी किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से दोबारा प्रयास करना पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ प्रतिकूल परिस्थितियां भी बन सकती हैं। बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं, उसके बारे में पूरी तहकीकात अवश्य कर ले। भावुकता में आकर बिना सोचे समझे दूसरों का अनुसरण करना नुकसानदायक रहेगा।
लव- किसी अविवाहित सदस्य के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। लव पार्टनर का सानिध्य आपको प्रफुल्लित करेगा।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेंगे। इस समय स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह –

पॉजिटिव- समय सामान्य फलदायक है। अपने राजनैतिक अथवा सामाजिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। कोशिश करने पर कोई मनचाहा कार्य पूरा हो सकता है। परंतु ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रखें।
नेगेटिव- इस समय आर्थिक स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए खर्चों पर काबू रखना जरूरी है। समस्याओं को अपने ऊपर हावी ना होने दें। ध्यान रखें कि आपकी ही कोई गलती आपके लिए परेशानी का कारण बनेगा।
व्यवसाय- कारोबार में समस्याएं पहले जैसी ही रहेंगी। किसी अनुभवी की सलाह लेना जरूरी है। ज्यादा तनाव लेने से आपकी कार्यप्रणाली पर असर आ सकता है। नौकरी पेशा लोग भी ज्यादा स्ट्रेस ना लें। अपने सीनियर्स के सहयोग से समस्या का हल निकालना उचित रहेगा।
लव- अपनी समस्याओं को परिवारजनों के साथ जरूर सांझा करें। उचित समाधान मिलेगा तथा पारिवारिक माहौल भी सुखद बना रहेगा।
स्वास्थ्य- मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहने के लिए कुछ समय योगा और मेडिटेशन करना उचित रहेगा। तथा सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में भी रहे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या –

पॉजिटिव- कोई कार्य सिद्धि होना संभव है। इसलिए अपनी मेहनत और योग्यता पर विश्वास रखें। घर की रखरखाव और सुधार संबंधी कार्याे की भी रूपरेखा बनेगी। घर की वरिष्ठ सदस्यों के मान सम्मान तथा सेवा में किसी प्रकार की कमी ना आने दें।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि ज्यादा प्राप्ति की इच्छा और जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। इसलिए मौजूद परिस्थितियों में संतोष रखना ही आपके लिए सुखद रहेगा। बच्चों की पढ़ाई अथवा कैरियर को लेकर कुछ चिंता रहेगी। परंतु यह समय धैर्य रखने का ही है।
व्यवसाय- ज्यादा मेहनत और कम परिणाम जैसी स्थिति रहेगी, परंतु फिर भी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। मार्केटिंग आदि से जुड़े व्यवसाय में सुअवसर प्राप्त हो सकते हैं। ऑफिस में आज कार्यभार कम होने से राहत मिलेगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। किसी को प्रेम का इजहार करने के लिए समय अनुकूल है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नकारात्मक माहौल के बीच धैर्य और संयम रखना ही ठीक है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

तुला –

पॉजिटिव- किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए वरदान साबित होगी। विशेष तौर से युवा वर्ग ध्यान रखें कि आज कोई बेहतरीन उपलब्धि हासिल हो सकती हैं। अगर कोई स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है, तो आज उस पर ध्यान देने के लिए समय अनुकूल है।
नेगेटिव- व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से कोई अपमानजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव व सहयोग को नजरअंदाज ना करें।
व्यवसाय- अपने व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करें। इस समय व्यापारिक गतिविधियों में बहुत अधिक गंभीरता से सोच विचार तथा मूल्यांकन करने की जरूरत है। यह समय पेमेंट कलेक्ट करने के लिए उत्तम है।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल उचित बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। गैस और एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए पेट को संतुलित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक –

पॉजिटिव- अपने आसपास के वातावरण में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। और इस बदलाव का आपके व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। किसी विशेष समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। विद्यार्थियों को अपने कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- व्यर्थ की बहसबाजी और गपशप में अपनी ऊर्जा नष्ट ना करें। वरिष्ठ तथा सम्मानित व्यक्तियों के मान-सम्मान में किसी भी तरह की अवहेलना ना करें। कोई पैतृक मसला भी उठ सकता है। गुस्सा और जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक रहेंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां आपके द्वारा नियंत्रित रहेंगी। ज्यादातर काम समय पर पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार की अधिकता रहेगी। और घर से ही सारी गतिविधियां होने से दिक्कतें भी बनी रहेंगी।
लव- घर का वातावरण सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और थकान जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए तनाव जैसी स्थिति से दूर रहें। मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

धनु –

पॉजिटिव- समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। चुनौतियों से घबराने की बजाय डटकर सामना करें तथा दूसरों के प्रभाव में ना आए। अपने उसूलों और सिद्धांतों के अनुसार कार्य करें, आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में भी सुकून भरा समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- आपकी कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने जैसी आशंका बन रही है। अपनी चीजों की संभाल खुद करें। नकारात्मक परिस्थितियों से घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। इसकी वजह से अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। बाहरी गतिविधियों पर अधिक ध्यान दे। ऑफिस में अपने कार्यों में किसी अन्य व्यक्ति का सहयोग ना लें। गलत सलाह नुकसानदायक रह सकती हैं।
लव- किसी पुराने मित्र से अचानक ही मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। विवाहित जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों में ही अनुकूलता रहेगी।
स्वास्थ्य- गुस्सा और तनाव जैसे नकारात्मक स्थितियों से अपना बचाव रखें। कुछ समय आत्म मनन में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

मकर –

पॉजिटिव- घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी और आपसी मेल मुलाकात सबको खुशी देगा। इस समय कुछ विपरीत परिस्थितियां सामने आएंगी, परंतु आपका आत्मविश्वास आपको उनसे जूझने की क्षमता भी प्रदान करेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का उचित परिणाम मिलेगा।
नेगेटिव- भावुकता में आकर किसी की जिम्मेदारी अपने ऊपर ना लें। समय के अभाव के कारण आप उसे निभा नहीं पाएंगे। उसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। लेन-देन संबंधी कोई भी काम ना करें।
व्यवसाय- ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। तरक्की के अवसर मिलेंगे। नौकरी में इस बात का ध्यान रखें कि किसी अधिनस्थ कर्मचारी की वजह से आप किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं।
लव- घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेगी। मुलाकात करने का भी अवसर मिल सकता है।
स्वास्थ्य- पाचन संबंधी समस्या से बचने के लिए असंतुलित खानपान से परहेज रखें। कुछ समय व्यायाम में भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ –

पॉजिटिव- सोसायटी तथा सामाजिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। काफी समय बाद किसी प्रिय संबंधी से मिलने का अवसर मिलेगा तथा आपसी मुलाकात खुशी और उमंग भरी रहेगी।
नेगेटिव- बेवजह ही किसी छोटी सी बात पर घर में वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शांति पूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। बच्चों पर ज्यादा अनुशासन लगाना उचित नहीं है इससे उनकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है।
व्यवसाय- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में संपर्क सूत्रों द्वारा अच्छा बिजनेस मिल सकता है। इसलिए प्रयासरत रहे। कोई महत्वपूर्ण कार्य भी आज निर्विघ्न पूरा हो जाएगा। परंतु अपने कार्य की रफ्तार बढ़ाने की जरूरत है। आलस बिल्कुल ना करें।
लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। लव पार्टनर के साथ अकारण ही किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से स्वास्थ्य संबंधी नियमों का गंभीरता से पालन करें। अपना नियमित चेकअप करते रहे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन –

पॉजिटिव- रूटीन भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपनी हॉबी अथवा मन मुताबिक कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। शांतिपूर्ण वातावरण में रहने से आपको नई ऊर्जा और स्फूर्ति की अनुभूति होगी। किसी पारिवारिक सदस्य के लिए विवाह का प्रस्ताव आने की भी संभावना है।
नेगेटिव- किसी भी तरह की समस्या होने पर अपने विश्वसनीय मित्र के साथ जरूर विचार विमर्श करें। इससे निश्चित ही आपको कोई समाधान मिलेगा। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर पैनी नजर रखनी जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी नई योजना पर काम करने के लिए दिन ठीक नहीं है। पहले अपनी योजनाओं से संबंधित हर पहलुओं पर उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। अन्यथा मेहनत के अनुकूल परिणाम न मिलने से कुछ तनाव रह सकता है। नौकरी में विशेष कार्यभार मिलेगा।
लव- पति-पत्नी भी आपसी संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। युवाओं की दोस्ती में और अधिक प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और बुखार जैसी समस्या बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें और प्राणायाम करना इसका उचित हल है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *