अपराध

तेज़ रफ़्तार कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की युवकों की मौत

हल्द्वानी। रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर ग्राम छोई के पास मंगलवार दोपहर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों काशीपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार, ग्राम खरमासा कुंडेश्वरी काशीपुर निवासी 19 वर्षीय रोशन प्रीत पुत्र कुलदीप सिंह और 19 वर्षीय जसनदीप पुत्र हरमान सिंह स्कूल वैन चलाते थे। मंगलवार को वाहन का पार्ट्स लेने के लिए बाइक से हल्द्वानी गए थे। हल्द्वानी से लौटते समय जब वह छोई के नजदीक पहुंचे तभी एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उनकी बाइक सामने चल रहे एक टेंपो से जा भिड़ी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो चालक गूलरघट्टी रामनगर निवासी मोहम्मद असलम भी घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रोशन प्रीत और जसनदीप को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *