अपराध

नशीले इंजेक्शनों के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल। मंगलवार देर रात लालकुआं पुलिस ने 300 अवैध नशीले इंजेक्शनों के साथ एक आरांपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे के इंजेक्शन बहेड़ी उत्तरप्रदेश से लाकर जिले में सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात लालकुआं कोतवाली पुलिस सुभाष नगर के पास तलाशी अभियान चलाए हुई थी। तभी टीम को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। शक होने पर रोक कर आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी से 300 प्रतिबंधित इंजेशन बरामद किए गए। आरोपी की पहचान मोहम्मद रफी पुत्र शकील अहमद निवासी बनभूलपुरा, जिला नैनीताल के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त इंजेक्शन बहेड़ी फाटक, बरेली निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर लाया था। पुलिस ने इस खुलासे के आधार पर मामले में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए सप्लायर की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। आरोपी के खिलाफ पूर्व में किच्छा कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि लालकुआं कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित इंजेशन की खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *