Wednesday, August 26, 2026
Latest:
अपराध

बुजुर्ग मां ने 15 दिनों तक फ़ोन नहीं उठाया तो घर पहुंच गया बेटा, कमरे का नजारा देख कर उड़ गए होश

 

हरिद्वार। गलाकाट प्रतिस्पर्धा वाली दुनिया में लोग रोजगार के लिए अंधाधुंध भागदौड़ कर रहे हैं। इससे परिवार बिखर से गए हैं। बुजुर्ग माता-पिता बेसहारा रहने को मजबूर हैं। ऐसे में उनकी देखभाल और खोज खबर लेने वाला कोई नहीं है। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड स्थित धर्मनगरी के नाम से प्रसिद्ध हरिद्वार से सामने आया है।
हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव बरामद होने से सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला घर में अकेली रह रही थी। हरिद्वार में आर्यनगर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला का शव 10-15 दिन पुराना बताया जा रहा है। नोएडा से हरिद्वार लौटे उनके ही बेटे ने घर का दरवाजा तोड़ा और दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर कॉलोनी में मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, पीर वाली गली में एक महिला अपने घर में अकेले रहती थी। गुरुवार सुबह महिला का शव बरामद होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। जानकारी जुटाई गई तो सामने आया कि- महिला का एक बेटा फरीदाबाद में बैंक आफ इंडिया में कार्यरत है। जबकि दूसरे बेटे ने आईबी से वीआरएस लिया हुआ है। दोनों ही बेटे अपने-अपने परिवारों के साथ फरीदाबाद और दिल्ली में रहते आ रहे हैं। ज्वालापुर में उनका पुश्तैनी मकान है। बताया जा रहा है कि महिला बेटों के साथ नहीं रहती थी।
यहां पुश्तैनी मकान में वो अकेले रहती थी। महिला के बेटे उसे रोजाना फोन कर रहे थे। लेकिन महिला कई दिन से मोबाइल पर कॉल रिसीव नहीं कर रही थी। फोन कॉल रिसीव न होने पर नोएडा से महिला का बेटा हरिद्वार पहुंचा। हरिद्वार पहुंचे बेटे ने दरवाजा खटखटाया तो भी कोई आहट नहीं हुई। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ा गया तो बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ।
शव में से दुर्गंध आ रही थी और देखने में लग रहा था कि महिला की मौत कई दिन पहले हो चुकी होगी। सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आसपास मौजूद लोगों से भी महिला के बारे में जानकारी जुटाई गई।
पुलिस कर रही है जांचरू ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि महिला की 10 से 15 दिन पहले मौत हुई होगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल पाएगी। महिला के परिजनों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *