अपराध

वृद्धा ने भाजपा नेता पर लगाया जबरन फसल जोतने का आरोप, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज़

 

रुद्रपुर। वृद्धा किसान ने पुलिस को तहरीर देकर पूर्व भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एवं गिद्धपुरी प्रधान पति हरीश खानवानी पर जबरन फसल जोतने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज किया है। ऊषा सिंह पत्नी मानवेंद्र सिंह निवासी किच्छा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 24 जनवरी को वह अपने इलाज कराने के लिए गुड़‌गांव गई थीं। उसे वहां सूचना मिली कि हरीश खानवानी समेत अन्य लोगों ने ग्राम गिद्धपुरी स्थित उनकी भूमि में घुसकर ट्रैक्टर से खड़ी गेंहू की फसल उजाड़ दी। 27 जनवरी को घर वापस आने के बाद वह अपनी पुत्री अनुराधा सिंह के साथ मौके पर पहुंचीं तो कई लोग जमीन पर खंबे लगा रहे थे। आरोप है कि इस बीच हरीश खानवानी ने उसे गोली मार कर जान से मारने की धमकी दी। ऊषा सिंह ने बताया कि यह भूमि वर्ष 1955 से उनके कब्जे में है। पिछले 40 वर्षों से नैनसुख नामक व्यक्ति उनकी भूमि की देख-रेख एवं खेती कर रहा है। दरऊ पुलिस चौकी इंचार्ज पवन जोशी ने बताया कि आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आरोप बेबुनियाद :
पूर्व भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एवं गिद्धपुरी प्रधान दीपा खानवानी के पति हरीश खानवानी ने बताया कि वह भूमि उनके ससुर की है। ऊषा सिंह के लोग वहां जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। उनका ऊषा सिंह से कभी आमना सामना नहीं हुआ है। उनके ऊपर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऊषा सिंह का उनकी ग्राम सभा में कई जमीनों पर अवैध कब्जा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *