उत्तराखंड

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अवैध कब्जों पर ले लिया संज्ञान, तहसीलदार ने किया निरीक्षण

विकासनगर। नगर पंचायत सेलाकुई में अवैध कब्जों को लेकर लोगों ने की क्षेत्रीय विधायक से शिकायत की। विधायक के आदेश पर नगर सेलाकुई में आसन नदी और स्वारना नदी किनारे हो रहे अवैध कब्जों का तहसीलदार ने निरीक्षण किया। नगर पंचायत सेलाकुई में अवैध कब्जेधारियों के हौसले बुलंद हैं। सेलाकुई स्थित आसन नदी और स्वारना नदी में अवैध कब्जे हो रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर आसन नदी किनारे जलमग्न भूमि पर अवैध प्लॉटिंग भी की जा रही जहां। ₹100 के स्टांप पर जमीनें बेची जा रही। ज़मीन खुर्द बुर्द करने का। बड़ा खेल चल रहा कई बार लोगों द्वारा शिकायतें भी की गई लेकिन कार्रवाई न होने के कारण आज नगर के कई लोग विधायक सहदेव सिंह पुंडीर से मिले तत्काल विधायक द्वारा फ़ोन पर ही तहसीलदार को अवैध कब्जाधारियों अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए जिस पर तहसीलदार विवेक राजौरी द्वारा नगर सेलाकुई पहुँच आसन नदी और स्वारना नदी किनारे हो रहे अवैध कब्जों को देखा व जल्द कार्रवाई करने की बात कही। जिस पर तहसीलदार द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सेलाकुई रमेश पाठक से भी फ़ोन पर बात की गई। अवैध कब्जाधारियों और अवैध प्लॉटिंग करने वालों को चिह्नित कर जल्द टीम गठित कर ठोस।कार्रवाई करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *