Thursday, July 30, 2026
Latest:
अपराध

चमोली के कुलसारी-ढालु-मालबज्वाड़़ मार्ग पर कार खाई में गिरी, चालक की अस्पताल में मौत

 

थराली। विकास खंड थराली के अंतर्गत कुलसारी-ढालु-मालबज्वाड़ मोटर मार्ग पर बुधवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में कार चालक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नैलढालु के समीप कार संख्या यूके-11ए-3154 को उसका चालक एवं मालिक 65 वर्षीय प्राणी दत्त , पुत्र मथुरा दत्त , निवासी ग्राम उलंग्रा (विकास खंड देवाल) चला रहा था। मोड़ पर वाहन मोड़ते समय कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और ऊपर की सड़क से फिसलकर लगभग 150 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *