उत्तराखंड

शहीद जवान रविन्द्र सिंह राणा को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदा

 

बडे भाई दिगंबर सिंह राणा और छोटे भाई राहुल सिंह राणा ने दी मुखाग्नि

 

रुद्रप्रयाग। अरुणाचल प्रदेश में मातृभूमि की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह राणा (36) को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। आगर, दशज्यूला क्षेत्र के रहने वाले शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह राणा 15 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। अरुणाचल के अलोंग में ही भारत मां की सेवा करते हुए वे वीरगति को प्राप्त हो गए। वे अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं।
शहीद जवान का पार्थिव शरीर सोमवार रात्रि में रुद्रप्रयाग आर्मी कैंप लाया गया, जहां से मंगलवार को सुबह 7 बजे, पूरे सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव आगर, दशज्यूला ले जाया जाएगा, जिसके बाद रुद्रप्रयाग संगम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। जहा उनके बड़े भाई दिगंबर सिंह राणा और छोटे भाई राहुल राणा ने मुखाग्नि दी।
रुद्रप्रयाग संगम में अंत्येष्टि के दौरान क्षेत्र वासियों, स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और केदारनाथ विधायक ने अंतिम विदाई में सम्मिलित हुए। गांव वासियों ने बताया कि इस दुखद घटना से सम्पूर्ण क्षेत्र में मातम पसरा है। हर कोई इस घटना से दुखी है। ग्रामीणों ने बताया कि रविन्द्र सिंह राणा वर्ष 2008 में 15 गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे। रविन्द्र सिंह राणा मुधर व्यवहार के साथ ही गांव के सभी लोगों के प्रिय थे। उन्होंने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि रविन्द्र सिंह राणा की शहादत से हर कोई दुःखी है। उन्होंने देश की सेवा करते हुए वीरगति पाई है किंतु उनके जाने से गांव ही नहीं सम्पूर्ण जनपद में शोक की लहर है और हर कोई दुःखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *