Tuesday, August 25, 2026
Latest:
अपराध

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 82 लाख रुपए कीमत की स्मैक व नशे के इंजेक्शन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

 

काठगोदाम व बनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दबोचे गए आरोपी

हल्द्वानी। काठगोदाम और बनभूलपुरा थाना पुलिस ने नशे की बड़ी मात्रा में खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से काफी मात्रा में स्मैक और नशे के इंजेक्शन बरामद किए हैं। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत 82 लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
काठगोदाम कोतवाली पुलिस और बनभूलपुरा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग क्षेत्रों से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से स्मैक और नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया 6 जनवरी देर रात जिले के काठगोदाम और बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से स्मैक, नशीले इंजेक्शन और नशीली दवा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहला मामला काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र का है। जहां पर कोतवाली पुलिस ने देर शाम कुंवरपुर गौलापार पुलबाइपस रोड पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। तभी टीम को बाइक में एक संदिग्ध युवक आता हुआ दिखाई दिया। जब टीम ने युवक को हिरासत में लेते हुए तलाशी ली तो आरोपी से 275 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मंजीत सिंह निवासी टुकड़ी थाना नानकमत्ता उधम सिंह नगर बताया। आरोपी ने बताया कि वह स्मैक की खेप नानकमत्ता से लेकर हल्द्वानी में बेचने के लिए आया हुआ था। बरामद स्मैक की खेप की अंतरराष्ट्रीय कीमत 82 लाख 50 हजार रुपए आंकी जा रही है।  दूसरे मामले में बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने 26 नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक आर्या निवासी कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी बताया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में मुखानी थाना में दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को कोतवाली पुलिस कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि दो कोतवाली क्षेत्र में पुलिस टीमों द्वारा नशे की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *