आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग पर महिला समिति ने किया प्रदर्शन

 

देहरादून।
उत्तराखण्ड आन्दोलकारियों की चिन्हीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर जनवादी महिला समिति ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा उप नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्हीं के माध्यम से हरियाणा सरकार तथा महामहिम राष्ट्रपति को भी ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया है कि पूर्व निर्यणानुसार चिन्हिकरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी जो कि
चुनाव आचार संहिता के चलते गत दो माह से स्थगित कर दी गई थी। महिला समिति की मांग है कि अब बिना देर किये चिन्हीकरण प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए ताकि छूटे हुए सभी आन्दोलकारियों को चिन्हित किया जा सके ।
इसी दौरान एक दूसरा ज्ञापन राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया जिसमें महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने ,महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बजट बढ़ोतरी , महंगाई पर रोक लगाने, गैस ,पैट्रो तथा डीजल के बढे़ दामों को वापस लेने तथा बेरोजगारी खत्म करने आदि प्रमुख मांगें उठाई गई हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व सेविकाओं पर लाठीचार्ज के दोषियों को दण्डित करने तथा निकाली गयी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सेविकाओं की सेवा बहाली आदि मुद्दे शामिल थे ।
इस अवसर पर प्रान्तीय उपाध्यक्ष इन्दु नौडियाल, महामंत्री दमयन्ती नेगी ,बृन्दा मिश्रा ,विमला भट्ट ,सीता रावत ,कमला ,कान्ति रावत , विमला रावत ,चन्दा गुसाईं ,राजेश्वरी अवस्थी ,यशोदा रावत ,कुसुमा बिष्ट ,सत्या रावत ,जाननकी मेहरा ,शान्ता उनियाल , राजेश्वरी , गौरादेवी , गुलाबी ,कलावती , सरोज पाल व सतेश्वरी बहुगुणा आदि बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *