अपराध

पुलिस ने स्कूटी सवार पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी किए गिरफ्तार

रुड़की। स्कूटी सवार युवक पर जानलेवा हमले में पुलिस ने तीन आरोपियों को बेडपुर चौक धनौरी मार्ग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना कलियर प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि भगवानपुर के सिकरौढ़ा निवासी मोहम्मद कासिफ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसका भाई आकिफ 19 दिसंबर की देररात स्कूटी से कलियर से अपने गांव जा रहा था। सोहलपुर गांव के पास उसने सड़क पर खड़े कुछ युवकों से रास्ता मांगने के लिए स्कूटी का हॉर्न बजाया। इसी बात से नाराज होकर तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और स्कूटी से नीचे गिराकर ईंटों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में आकिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इससे आरोपी घायल को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सड़क हादसे में 20 साल के युवक की मौत
लक्सर-रायसी हाइवे पर बीजोपुरा के युवक की बाइक को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर वहीं छोड़कर भाग निकला। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को एक अस्पताल ले जाया गया, मगर इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बिजोपुरा, लक्सर गांव निवासी बीस वर्षीय हिमांशु उर्फ भोला पुत्र राजवीर सिंह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। मंगलवार सुबह वह अपनी बाइक लेकर गांव से लक्सर की तरफ आ रहा था। लक्सर-रायसी हाईवे पर खड़ंजा गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगते ही आसपास के काफी लोग वहां इकट्ठा हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *