अपराध

बुजुर्गों की कुशल क्षेम जानने पहुंची मित्र पुलिस, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

 

अल्मोड़ा। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अकेले रहने वाले एकल बुजुर्गों व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी तथा उन्हें बीट अधिकारी, बीट प्रभारी, कोतवाली चौखुटिया के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी। अपने घर पर पुलिस को पाकर और सहायता हेतु पुलिस के आश्वासन से सभी बुजुर्ग व वरिष्ठ नागरिक अत्यंत प्रसन्न हुए उनके द्वारा कोतवाली चौखुटिया पुलिस की सराहना कर आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *